जगदलपुर। शहर के बोधघाट थाना अंतर्गत ग्राम बिलोरी के जंगल में 15 वर्षीय नाबालिग बालक का पेड़ से गमछे के सहारे लटकता हुआ शव मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 09 बजे ग्रामीणों को बिलोरी के नजदीक जंगल में पेड़ से गमछे के सहारे लटकता हुआ एक बालक का शव देखा गया जिसकी खबर गांव के लोगों को दी गई गांव वालों के द्वारा मृतक की पहचान गांव में ही अपने मामा के घर रहने वाले दीपक के रूप में हुई है।
मृतक दीपक नवमी कक्षा का छात्र था जिसकी उम्र लगभग 15 वर्ष बताई जा रही है । मृतक के पिता मोनू कि कुछ वर्ष वाले मृत्यु हो चुकी है तब से मृतक दीपक अपनी मां और दो बहनों के साथ अपने मामा के घर बिलोरी में रहता है। गांव वालों ने 112 पर फोन कर घटना की सूचना देने के बाद 112 ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को देखते हुए पुलिस को सूचित किया पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्यवाही कर रही है।



