Home छत्तीसगढ़ सीआरपीएफ जवानों ने नक्सली स्मारक को किया ध्वस्त

सीआरपीएफ जवानों ने नक्सली स्मारक को किया ध्वस्त

487
0

दंतेवाड़ा। जिला के अरनपुर थाना क्षेत्र के बेनपल्ली जंगल में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत 231 बटालियन सीआरपीएफ, 201 कोबरा और 01 प्लाटून बी/241 बटालियन सीआरपीएफ के जवानों ने ग्राम बेनपल्ली के पास नक्सलियों द्वारा बनाए गए 20 फीट ऊंची शहीद स्मारक को ध्वस्त किया है।

बेनपल्ली के आस-पास के एरिया में हथियार बन्द अज्ञात नक्सली ग्रुप के जंगलों में प्रचार-प्रसार और टीसीओसी के तहत नक्सली यहां नक्सली कैडर में नई भर्ती के लिए एकत्र होने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस उप महानिरीक्षक (परि0) डीएन लाल, सीआरपीएफ कमाण्डेन्ट 231 बटालियन जितेन्द्र सिंह यादव के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान नक्सली द्वारा बनाए गए 20 फीट ऊंची शहीद स्मारक को ध्वस्त किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here