Home मनोरंजन कृष 4 में रितिक रोशन के साथ नजर आएंगी दीपिका पादुकोण? ऐक्ट्रेस...

कृष 4 में रितिक रोशन के साथ नजर आएंगी दीपिका पादुकोण? ऐक्ट्रेस ने बताई पूरी बात

506
0

बॉलिवुड के टैलंटेड ऐक्टर्स में एक दीपिका पादुकोण और रितिक रोशन को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है कि वह दोनों कृष 4 में एक साथ काम करते हुए दिखाई देंगे। दरअसल, एक पार्टी में रितिक रोशन का दीपिका पादुकोण को केक खिलाते हुए विडियो वायरल हो रहा है। तब से लोगों ने इस बात के कयास लगाने शुरू कर दिए। वहीं फैंस भी अपने पसंदीदा स्टार्स को एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर देखना चाहते हैं।

फिल्म कृष 4 में रितिक रोशन के साथ काम करने को लेकर अप्रोच किए जाने की रिपोर्ट्स पर दीपिका पादुकोण ने पूरी बात बताई है। ऐक्ट्रेस ने हाल ही एक इंटरव्यू में बताया कि मैंने पहले ऐसा कभी नहीं सुना है। यह सब उनके लिए सरप्राइज की बात है। दीपिका पादुकोण ने आगे कहा कि वह रितिक रोशन के साथ काम करना जरूर चाहेंगी। इसके साथ ही उन्होंने रितिक रोशन की तारीफ की।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण फिल्म 83 में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। यह पहला मौका होगा जब शादी के बाद दीपीका और रणवीर एक साथ फिल्म में काम करेंगे। इस फिल्म के अलावा वह द इंटर्न में ऋषि कपूर के साथ और शकुन बत्रा की एक अनाम फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के साथ काम करेंगी।
रितिक रोशन आखिरी बार टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म वॉर में नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं, रितिक रोशन की कृष सीरीज की चौथी फिल्म कृष 4 का फैंस को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक फिल्म का ऑफिशल अनाउंमेंट नहीं हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here