उतई। महिमा हॉस्पिटल उतई के संचालक डॉ टी आर यादव को जान से मारने व उनकी पत्नी का अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर 3 लाख अवैध उगाही करने का मामला सामने आया है। मामले में उतई पुलिस ने आरोपी कायस्थ पारा दुर्ग निवासी विकास यादव पिता संतोष यादव उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उतई थाना प्रभारी टीआई अवधराम साहू ने बताया कि मामला उतई का है।
महिमा हॉस्पिटल उतई के संचालक डॉ टी आर यादव पिता फिरंता राम यादव उम्र 46 वर्ष ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा जान से मारने व उनकी पत्नी का अश्लील फोटो वायरल करने की लगातार धमकी देकर तीन लाख मांगने की शिकायत की थी। रिपोर्ट पर धारा 507 दर्ज कर विवेचना की गई। जिसमें शुक्रवार को आरोपी विकास यादव को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। जिसमें उन्होंने जुर्म करना स्वीकार किया। मामले में आरोपी विकास यादव पिता संतोष यादव के खिलाफ धारा 507, 384 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की कार्रवाई की गई।
इस तरह का नगर में पहला मामला – किसी के पत्नी का अश्लील फोटो वायरल करने जैसे धमकी देकर 3 लाख का मांग करने जैसे पहला मामला है ,
आखिर आरोपी के पास अश्लील फोटो कहा से – मौजूदा मामले में डॉक्टर यादव अचंभित नजर आए ,की आखिर इनको फ़ोटो कहा से मिला ,लगातार एक हफ्ते से मुझे जान से मारने की भी धमकी दे रहा था ,लेकिन बात में सत्यता नही देखे जाने के कारण पुलिस को सूचना दिया गया ।
अश्लील फोटो नही सिर्फ उगाही के जरिए है – मामले के जांच करने से पता चला कि आरोपी के पास किसी प्रकार का अश्लील फोटो नही है न ही जान से मारने की कुब्बत सिर्फ डरा धमका कर पैसे का मांगने का फिराख में था आरोपी
पैसे के नशे ने किया ऐसा – फिरौती मांगने की नया नाम सामने आया है लेकिन अपने कम उम्र के कारण छोटा कारण से पैसा मांगने की शिकायत किया गया ,और बिना किसी प्लान के आसानी से पुलिस गिरफ्त में आ गया ।
उतई पुलिस की अचानक सक्रिय भूमिका – उक्त मामले को देखते हुए उतई पुलिस की सक्रियता तेज देखी गयी ,तुरंत कार्यवाही करते हुए अपराधी को जेल भेज कर डॉक्टर दंपति को राहत की सांस लेने की आजादी दी।डॉक्टर ही नही पूरे नगर वासियो ने भी पुलिस की प्रशंसा की है ।



