Home छत्तीसगढ़ शेम्पू बेचने के बहाने सेक्टर एरिया में रेकी, पाँंच गिरफ्तार

शेम्पू बेचने के बहाने सेक्टर एरिया में रेकी, पाँंच गिरफ्तार

492
0

भिलाईनगर। पुलिस ने आगरा के 5 लोगों को पकड़ा है जो सेक्टर एरिया में शैम्पू बेचने के नाम पर संदिग्ध हालात में घूम रहे थे। पुलिस ने उनके समान को चेक किया तो देखा कि, ब्रांडेड कंपनी के पुराने इस्तेमाल किये शैम्पू के बॉटल में नकली शैम्पू डाल कर बेचा जा रहा है। इस संबंध में पूछे जाने पर दिल्ली से माल ला कर बेचना बताते है और दुर्ग/ भिलाई कब आये व कहाँ रुके है इस बारे में अलग अलग बयान कर रहे थे। काफी पूछताछ पर भी संतुष्टि पूर्वक जवाब नही दिया जाने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ आरंभ किया। पुलिस इस निष्कर्ष पा पहँुची कि, इसी बहाने इलाके में घूम घूम कर रैकी करते है और मौका देखकर चोरी डकैती जैसी घटना को अंजाम देते है। पुलिस ने इनके विरुद्ध प्रतिबधात्मक कार्यवाही की है।
पकड़े गए संदेहियों में छोटू अली वल्द भूरा अली, नासिर वल्द शौकत अली, रहीम वल्द सौदान, शाहनवाज पिता अशफाक, हैदर अली वल्द शमशुदीन, सभी निवासी टेडी बगिया इस्लाम नगर आगरा के निवासी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here