Home छत्तीसगढ़ सब्जी मंडी में सब्जियों में रंग मिलाकर हो रहा है व्यवसाय

सब्जी मंडी में सब्जियों में रंग मिलाकर हो रहा है व्यवसाय

578
0

2 दिन पूर्व से इन गतिविधियों पर थी टीम की नजर

भिलाईनगर। उडऩदस्ता की टीम ने आकाशगंगा सब्जी मार्केट का सघन निरीक्षण किया। टीम आकाशगंगा सब्जी मार्केट पहुंँची जहांँ पर उन्होंने देखा कि गाजर, मटर, चुकंदर एवं परवल को रंग के पात्र में डाला गया है, यह पाया गया कि, गाजर एवं मटर को धोकर उसे रंग के बर्तन में डालकर विक्रय हेतु आकर्षक बनाने की प्रक्रिया की जा रही है ताकि क्रेता आसानी से इसे खरीद सकें। टीम ने रंग किए हुए गाजर एवं रंग के पाउच को जप्त कर 5000 रुपए जुर्माना व्यवसायी से वसूल किया और पंचनामा बनाकर लिखित रूप से लिया गया कि दोबारा इस प्रकार से सब्जियों को रंगने का कार्य नहीं किया जाएगा, आसपास के व्यापारियों को भी इस बाबत समझाइश दी गई तथा रंग को फेंकने की कार्रवाई की गई।

खाद्य पदार्थों को विक्रय के लिए आकर्षक बनाने के लिए सब्जियों को रंगने के कार्य की जानकारी सूत्रों से टीम को प्राप्त हुई थी, जिसके लिए आकाशगंगा सब्जी मार्केट में 2 दिनों से टीम नजर बना कर रखी हुई थी। निगम की यह टीम एक्सपायरी खाद्य एवं पेय पदार्थों की जब्ती कई दफा बना चुकी है, आर्थिक दंड की वसूली की जा रही है, व्यवसायियों को समझाइश भी दी जा रही है कि दूषित खाद्य एवं पेय पदार्थ का विक्रय न करें, विगत माह पूर्व आकाशगंगा सब्जी मार्केट में ही इसी प्रकार से रंग करते हुए पाए जाने पर कार्यवाही की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here