
जगदलपुर। भाई की अंतिम इच्छा के अनुसार शनिवार को एक बहन ने अपने भाई के पार्थिव शरीर का देहदान स्व. बलिराम कश्यप मेडिकल कालेज डिमरापाल को किया है। उल्लेखनिय है कि अटल बिहारी वाजपेई वार्ड निवासी विनोद सिंह (52) के बीमार होने के कारण मेडिकल कालेज डिमरापाल में ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई। विनोद सिंह के द्वारा अपनी मृत्यु के पूर्व अपने शरीर को चिकित्सकीय शिक्षा के लिए दान करने की ईच्छा व्यक्त की थी। उनकी ईच्छानुसार विनोद सिंह की बहन मंजू सांतरा द्वारा भाई के पार्थिव शरीर को मेडिकल कॉलेज में दान करने में उनकी बहन मंजू सांतरा, बहनोई सुपर्ण सांतरा एवं अनुराग मिश्रा सहयोगी रहे। इनके प्रेरणास्रोत कार्य के लिए अधिष्ठाता डॉ. यूएस पैकरा, विभागध्यक्ष एनाटॉमी सहप्रध्यापक डॉ. देवदास, कर्मचारी एवं मेडिकल कालेज डिमरापाल के छात्र-छात्राओं ने आभार प्रकट किया।


