रायपुर। भाटापारा टेहका फाटक के पास आग लगने से कामाख्या-लोकमान्य तिलक (कर्मभूमि एक्सप्रेस) करीब डेढ़ घंटे तक प्लेटफॉर्म पर खड़ी रही। डेढ़ घंटे के बाद इंजन को ठीक कर ट्रेन को रवाना किया गया है। वहीं तेज आंधी के कारण एक पेड़ गिर गया। जिसकी चपेट में आकर एक बच्ची घायल हो गई है। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। बता दें कि भाटापारा में तेज तूफान के कारण पेड़ की डाली टूटकर ट्रेन के इंजन पर गिर गई। इसके कारण ट्रेन के इंजन में आग लग गई। भाटापारा में सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। सुबह बारिश और तूफान की वजह से भाटापारा के पेंड्री गांव में कई घरों की छते भी उड़ गई। गांव में आंधी-तूफान के कारण कई घरों में आर्थिक क्षति हुई है।



