Home छत्तीसगढ़ माना पीटीएस में ट्रेनिंग के लिये आया हुआ कांस्टेबल ने पेड़ पर...

माना पीटीएस में ट्रेनिंग के लिये आया हुआ कांस्टेबल ने पेड़ पर लटकर की आत्महत्या….पुलिस जांच में जुटी

862
0

रायपुर । जिला बल के एक जवान ने पेड़ से लटकर आत्महत्या कर ली है। मृतक जवान नव आरक्षक था और माना पीटीएस में ट्रेनिंग के लिये आया हुआ था। घटना की सूचना के बाद मौके पर माना थाना पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक घटना माना पीटीएस की है। मृत जवान का नाम कोसा वंजामी है और गादीरास जिले के सुकमा में रहता है। जवान सुकमा में जिला बल में तैनात था। कुछ दिनों से जवान माना पीटीएस में बेसिक ट्रेनिंग के लिये आया हुआ था। आज दोपहर जवान ने पेड़ से लटकर खुदकुशी कर ली। शव के पास से किसी तरह का कोई सुसाईड नोट पुलिस को बरामद नहीं हुआ है। हालांकि बताया जा रहा हैं कि जवान की पत्नी बिमार हैं और उसका इलाज चल रहा है। शायद इसी डिप्रेशन में उसने आत्महत्या कर ली होगी। मृतक जवान को अनुकंपा पर जिला पुलिस बल में नौकरी मिली हुई थी।

वहीं इस मामले में माना टीआई दुर्गेश रावटे ने बताया कि…घटना की जानकारी मृतक जवान के परिजनों को दे दी है और खुदकुशी के कारनों का अभी पता नहीं चल पाया है। सुसाईड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। जांच के बाद ही पता चलेगा की जवान ने खुदकुशी क्यों की। जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here