Home छत्तीसगढ़ केंद्रीय वित्त मंत्री को प्रिंट मीडिया पर लगे जीएसटी हटाने की मांग...

केंद्रीय वित्त मंत्री को प्रिंट मीडिया पर लगे जीएसटी हटाने की मांग – सौंपा सुझाव पत्र

552
0
छत्तीसगढ़ एडिटर्स एंड पब्लिशर्स एसोसिएशन (सेपा) एवं ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूज पेपर्स फेडरेशन छत्तीसगढ़ द्वारा प्रिंट मीडिया पर लगे जीएसटी को तत्काल भारत के वित्त रा'यमंत्री अनुराग ठाकुर से हटाने की मांग करते हुए एक सुझाव पत्र सौंपा।

रायपुर। छत्तीसगढ़ एडिटर्स एंड पब्लिशर्स एसोसिएशन (सेपा) एवं ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूज पेपर्स फेडरेशन छत्तीसगढ़ द्वारा प्रिंट मीडिया पर लगे जीएसटी को तत्काल भारत के वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर से हटाने की मांग करते हुए एक सुझाव पत्र सौंपा। प्रिंट मीडिया संगठनों ने माननीय मंत्री जी को बताया कि वर्तमान में लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों की दिन प्रतिदिन स्थिति दयनीय होती जा रही है,प्रिंट मीडिया पर वर्तमान मैं प्लेट, बटर,एलपीएफ, न्यूज़ प्रिंट, केमिकल,इंक सहित सभी कच्चे मालों पर जीएसटी भारत सरकार द्वारा लगा दिया गया है जिससे कि उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं।

सरकार द्वारा समाचार पत्र पर जीएसटी फ्री होने के कारण विज्ञापनों पर मिलने वाला 5प्रतिशत जीएसटी रेमबर्समेंट अनुपातिक रूप पर मात्र आधा से एक प्रतिशत ही प्राप्त हो रहा है जिसके कारण समाचार पत्रों पर आर्थिक बोझ निरंतर बढ़ रहा है। न्यूज़ प्रिंट पर जीएसटी सहित अन्य सामग्रियों पर जीएसटी लगने के कारण छोटे और लघु उद्योग जो प्रिंट मीडिया के लिए केमिकल इंक आदि बनाते थे उन पर भी बड़ा प्रभाव पड़ा है। जीएसटी के कारण लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों को आर्थिक रूप से संकट उत्पन्न हो गया है,जीएसटी के कारण पहले समाचार पत्रों को मिलने वाली सामग्रियां उधार पर उपलब्ध थी परंतु अब यह भी जीएसटी के कारण समाप्त हो गई है। छत्तीसगढ़ एडिटर्स एंड पब्लिशर्स एसोसिएशन एवं ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूज़ पेपर्स फेडरेशन ने वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर से आग्रह किया कि वह लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों के सुझाव पत्रों का परीक्षण करवाकर तत्काल जीएसटी काउंसिल को अवगत कराएं जिससे कि लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों पर संकट के बादल हट सके संगठन ने आगे कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों की स्थिति का परीक्षण करते हुए उक्त सुझाव पत्र आप को सौंपा जा रहा है कृपया सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए तत्काल राहत दिया जाना सरकार से अपेक्षित है द्य केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर सहित केंद्रीय प्रिंसिपल कमिश्नर श्री बीबी महापात्रा को भी संगठन ने सुझाव पत्र सौंपा जिस पर श्री महापात्रा ने सुझाव पत्र के कंडिकाओ से सहमति जताते हुए जीएसटी काउंसिल को पत्र लिखने की बात कही द्य केंद्रीय वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर को सुझाव पत्र सौंपने वालों में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ एडिटर्स एंड पब्लिशर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष छेदीलाल अग्रवाल संपादक मितान कोरबा , ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूज़पेपर फेडरेशन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष मलय बैनर्जी संपादक दैनिक साथी संदेश रायपुर, ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूज़पेपर फेडरेशन क के प्रमुख सलाहकार गगन जैन( चार्टर्ड अकाउंटेंट) रायपुर, सेपा के सचिव राजेश अग्रवाल संपादक दैनिक लोक शक्ति रायपुर, बृजेश शुक्ला संपादक दैनिक दैनंदिनी रायपुर, रोहित खटातकर संपादक दैनिक समय दर्शन दुर्ग सहित कई सदस्य शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here