Home छत्तीसगढ़ नॉवेल कोरोना वायरस रोग के खतरे से बचने – ‘मास्क’ उपयोग के...

नॉवेल कोरोना वायरस रोग के खतरे से बचने – ‘मास्क’ उपयोग के सम्बन्ध में मार्गदर्शी सिद्धांत

585
0

रायपुर  14 मार्च 2020,( इंडिया न्यूज रूम ) वर्तमान में नावेल कोरोना वायरस संक्रमण (कोविड-19) ने महामारी का रूप ले लिया है और अब तक विश्व के 100 से अधिक देश प्रभावित है. भारत में भी इस रोग के संक्रमण से 13 मार्च 2020 तक 84 से अधिक लोग प्रभावित हैं.जिसमे 10 ठीक हो चुके हैं. इस विषाणु के संक्रमण से सामान्य बुखार एवं खांसी जैसे सामान्य लक्षण होते है और सिर्फ कुछ लोगों में ही यह गंभीर बीमारी का स्वरूप लेता है. यह बीमारी कोविड-19 संक्रमण व्यक्ति के खांसने या छींकने से उत्पन्न छींटों के द्वारा फैलती है, जो निकट सम्पर्क (01 मीटर दूरी से कम के) वाले व्यक्ति को ही संक्रमित करते है.
आम जन द्वारा  मास्क का उपयोग – लक्षण रहित लोगों को मास्क के प्रयोग की आवश्यकता नहीं है, ऐसे व्यक्ति जिनमे खांसी, बुखार के कोई लक्षण नहीं है, उन्हें मास्क उपयोग करने की आवश्यकता नही है. स्वस्थ व्यक्ति द्वारा मास्क का उपयोग करने से उन्हे स्वास्थ्य लाभ के कोई वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है. कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए मास्क की अपेक्षा निम्न उपाय अधिक प्रभावी होगें – साबुन से बार-बार (कम से कम 40 सेकंड तक) हाथ धोएं. अल्कोहल युक्ति (70 प्रतिशत) सैनिटाइजर का उपयोग भी किया जा सकता है. (20 सेकंड तक) खांसते या छींकते समय नाक व मुंह को टिश्यू पेपर या रुमाल से ढक ले. नाक, मुंह, आँख या चेहरे को छूने से बचें. भीड़ वाले स्थानों में जाने से बचें. खांसने या छींकने वाले व्यक्ति से 1 मीटर की दूरी बनाएं रखें. अपने शरीर के तापमान की जांच नियमित रूप से करते रहें. सदी खांसी बुखार के लक्षण उत्पन्न होने पर चिकित्सक की सलाह ले.
आम जन मास्क का उपयोग इन स्थितियों में करें – जब खांसी या बुखार के लक्षण हों. जब किसी अस्पताल में जाएं. जब किसी मरीज की देख-भाल करनी हो. किसी संभावित या पॉजिटिव मरीज (जिनका घर में उपचार चल रहा हो ) के निकट सम्पर्क में आने वाले परिवार के लोग.
एक मास्क का उपयोग कितनी अवधि तक प्रभावी रहेगा-ऽ एक मास्क यदि सही ढंग  से पहना जाता है तो 08 घंटों तक प्रभावी रहेगा. इस बीच मास्क यदि गीला हो जाये तो तत्काल बदल लें.
मास्क के उपयोग की सही विधि – मास्क का तह  खोलें और सुनिश्चित करें उनकी दिशा नीचे की ओर हो. मास्क को नाक, मुंह एवं ठुड्डी पर सही तरीके से रखें. मास्क के नोज पीस को नोज ब्रिज पर सही तरीके से फिट करें. मास्क की डोर को बांध कर मास्क अच्छे से फिक्स कर लें. सुनिश्चित करें कि बंधे मास्क में किसी भी तरफ से कोई गैप न हो. प्रयोग करते समय मास्क को बार-बार छूने से बचें. मास्क को गर्दन से लटकने न दें. डिस्पोजेबल मास्क को दोबारा बिलकुल प्रयोग न करें और उपयोग के बाद तत्काल डिस्पोज कर दें. मास्क उतारते समय सावधानी बरते और संभावित रूप से संक्रमित मास्क के बाहरी हिस्से को बिलकुल न छुएं. मास्क को उतारते समय पहले निचली डोर को खोले उसके पश्चात कान के ऊपर वाली डोर को खोलें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here