Home मनोरंजन इच्छाधारी नागिन पर बन रही है फिल्म, क्या मां श्रीदेवी की तरह...

इच्छाधारी नागिन पर बन रही है फिल्म, क्या मां श्रीदेवी की तरह जान्हवी कपूर निभाएंगी लीड रोल?

581
0

सुपरनैचरल और हॉरर स्टोरीज ने हमेशा दर्शकों को आकर्षित किया है। अगर आप भी ऐसी फिल्में पसंद करते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। रिपोर्ट की मानें तो इच्छाधारी नागिन पर फिल्म बनने की तैयारी चल रही है। खबर है कि निखिल द्विवेदी इस पर फिल्म बनाने का प्लान बना रहे हैं। छोटे पर्दे पर बना सीरियल पहले ही काफी पॉप्युलर है। एकता कपूर भी इस सब्जेक्ट पर फिल्म बनाने की घोषणा अब देखना होगा कि लीड रोल कौन सी ऐक्ट्रेस निभाएगी।

इससे पहले श्रीदेवी ने कई फिल्मों में इच्छाधारी नागिन का रोल निभाया है। कयास यह भी लगाया जा रहा है कि उनकी बेटी जाह्नवी कपूर यह रोल कर सकती हैं। इसके अलावा अगर दूसरे ऑप्शंस देखे जाएं तो दीपिका पादुकोण, तारा सुतारिया या आलिया भट्ट भी इस रोल में जम सकती हैं। वैसे फिल्म की ऑफिशल घोषणा नहीं हुई है। खबर है कि निखिल कुछ टॉप ऐक्ट्रेसस से बात कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here