रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय कार्यालय राजीव भवन में इस माह के दूसरे पखवाड़े में लगातार मंत्रीगण आमजनों से भेंट-मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी प्रत्यक्ष संवाद कर अपने विभाग के कामकाजों की समीक्षा करेंगे।
पीसीसी से मिली जानकारी के अनुसार इस माह के दूसरे पखवाड़े में कल से राज्य के मंत्रिगण लगातार कांग्रेस भवन में बैठकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के साथ ही आमजनों से भेंट-मुलाकात करेंगे। मिलिए मंत्री से कार्यक्रम के तहत कल 16 मार्च -सोमवार को मंत्री टीएस सिंहदेव राजीव भवन में उपस्थित रहेंगे। इसी तरह 17 मार्च- मंगलवार- को उमेश पटेल, 18 मार्च- बुधवार-को मोहम्मद अकबर, 19 मार्च-गुरुवार- डॉ शिव डहरिया, 20 मार्च- शुक्रवार-श्रीमती अनिला भेडिय़ा, 21 मार्च- शनिवार-कवासी लखमा राजीव भवन में उपस्थित रहकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व आमजनों से भेंट-मुलाकात करेंगे।



