Home छत्तीसगढ़ तेज रफ्तार पिकअप पलट कर तालाब में घुसी, चार की मौत

तेज रफ्तार पिकअप पलट कर तालाब में घुसी, चार की मौत

561
0

रायगढ़। जिले के ग्राम बाकरूमा के निकट बीती रात एक तेज रफ्तार पिकअप के अनियंत्रित होकर एक तालाब में पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई, वहीं अन्य बुरी तरह से घायल हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाकरूमा के निकट एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पास के ही एक तालाब में जा घुसी। हादसे में पिकअप में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिकअप में सवार अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं।

बताया जाता है कि दर्जनों की संख्या में ग्रामीण पिकअप में सवार होकर अम्बे टिकरा मंदिर गए थे। मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद सभी पिकअप में सवार होकर वापस गांव लौट रहे थे कि इसी दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे तालाब में जा घुसी। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अन्य लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here