दंतेवाड़ा। जिला अस्पताल में लंबे समय से बीमारी से जूझ रहा मरीज भीमा ने आपातकालीन महिला शौचालय के ग्रिल से लटककर आत्महत्या कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में इलाज करा रहे ग्राम पोटली निवासी भीमा जो लंबे समय से अपनी बीमारी से परेशान था। पिछले 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती था। मृतक भीमा ने आपातकालीन महिला शौचालय के ग्रिल से लटककर आत्महत्या कर लिया है। पुलिस के अनुसार आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।



