Home छत्तीसगढ़ दो नाबालिग का अपहरण

दो नाबालिग का अपहरण

869
0

महासमुंद। खल्लारी और सरायपाली थाना क्षेत्र से दो नाबालिग के गुम होने का मामला सामने आया है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। पहली घटना खल्लारी थाना क्षेत्र के तमोरा की है, जबकि दूसरी पटना सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम अमलीडीह की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम तमोरा की एक नाबालिग 11 मार्च को रात में खाना खाने के पश्चात अपने कमरे में सोने चली गई। कमरे में उसके साथ बड़ी बहन भी थी, लेकिन सुबह 4 बजे जब उसकी नींद खुली तो छोटी बहन गायब थी।

बच्ची ने घटना की जानकारी अपने पिता को दी। इसके बाद आसपास और रिश्तेदारों के घर नाबालिग के बारे में पता किया गया, लेकिन पता नहीं चला। पिता ने खल्लारी थाना में जानकारी दी। पुलिस ने इस पर अपहरण का केस दर्ज किया। वहीं सरायपाली थाना के बलिया चौकी क्षेत्र में भी एक नाबालिग गुम हो गई। घटना 13 मार्च की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अमलीडीह से एक नाबालिग देर रात गायब हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here