रायपुर । कोरोना के मद्देनजर एक बड़ी खबर आ रही है। प्रदेश के सभी केंद्रीय स्कूलों की माध्यमिक स्कूलों की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। इन स्कूलों में छठी, सातवां और आठवीं कक्षा के छात्रों की वार्षिक परीक्षा नहीं होगी। कोरोना की वजह से बच्चों की परीक्षाओं को आधे में ही रद्द कर दिया गया था और स्कूलों को बंद कर दिया गया था। हालांकि 9वीं और 11वीं की परीक्षाओं को लेकर तारीख बाद में तय की जायेगी।
स्कूल के साथ-साथ बच्चे भी परीक्षा की नयी तारीख का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब खबर ये आ रही है कि परीक्षाओं को पूरी तरह से स्थगित कर दिया गया है। ये परीक्षाएं 16 से 19 मार्च तक आयोजित की जानी थी। कक्षाओं में पढ़ रहे छात्रों के स्कूलों में लिये गये इंटर्नल एग्जाम के अंकों के आधार पर वार्षिक परिणाम तैयार किया जायेगा।
केंद्रीय स्कूल में प्राथमिक परीक्षाओं के परिणाम 25 मार्च और माध्यमिक परीक्षा का परिणाम 27 मार्च को जारी किया जायेगा, स्कूल की तरफ से बताया गया है कि ना तो रिजल्ट लेने छात्रों को आना है और ना ही अभिभावक को। घर पर बच्चों के रिजल्ट भेजे जायेंगे। हालांकि 9वीं और 11वीं की परीक्षा स्थगित नहीं की गयी है, उसके लिए आगे तिथि जारी की जायेगी। 9वीं में अभी विज्ञान, हिंदी, संस्कृत और 11वीं में गणित, सीएस, आईपी और हिंदी की परीक्षाएं होनी है।



