Home छत्तीसगढ़ चचेरे भाई ने लूट ली अपनी बहन की आबरू

चचेरे भाई ने लूट ली अपनी बहन की आबरू

970
0

जांजगीर-चांपा। दुनिया में भाई-बहन का रिश्ता बड़ा ही प्यारा है, लेकिन जैजैपुर क्षेत्र में चचेरे श्भाई ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को ही कलंकित कर दिया। उसने अपनी नाबालिग बहन की आबरू लूट ली। मामले में पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

पुलिस के अनुसार जैजैपुर क्षेत्र के एक गांव में कक्षा सातवीं की छात्रा अपने चचेरे दादा के यहां रहकर पढ़ाई करती है। बीते 12 मार्च की रात करीब दस बजे छात्रा टीवी देख रही थी। तभी वहा लघुशंका के लिए घर से बाहर निकली। तब रिश्ते में चचेरे भाई। राजकुमार जांगड़े ने उसका मुंह दबाकर पास के बरामदे में ले गया और उसकी आबरू तार-तार कर दी। छात्रा ने बताया कि उसे मामले की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी थी, इस वजह से छात्रा ने दो दिनों तक यह बात अपने मन में छिपाए रखी। लेकिन जब उससे रहा नहीं गया तो उसने मामले की जानकारी अपनी सहेली को दी। इसके बाद पीडिता के परिजनों तक बात पहुंची। फिर यह मामला थाना पहुंचा। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here