बॉलिवुड में रणवीर सिंह चर्चित ऐक्टर्स में से एक हैं और हमेशा अपने आप को सुर्खियों में बनाए रखते हैं। एक अवॉर्ड समारोह के दौरान रणवीर सिंह से प्रशंसा पाने के बाद टैलंटेड ऐक्टर गोविंदा काफी भावुक हो गए हैं। गोविंदा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर रणवीर सिंह को सुपरस्टार कहा है।
गोविंदा ने रणवीर सिंह के लिए कहा, मैं आपसे (एक अवार्ड शो में) मिला और मैंने आपका डांस देखा और जिस मूव के जरिए आपने मुझे सम्मान दिया, वह भी ध्यान में है। मेरे पास एक इंसान और ऐक्टर के तौर पर आपकी प्रशंसा करने के लिए शब्द नहीं हैं। सम्मान के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद और मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि आप इस उद्योग के अगले सुपरस्टार बनें।
गोविंदा ने आगे कहा, मैंने यह पहले भी कहा है और मैं आपको अपनी फिल्मों के माध्यम से भारत का सुपरस्टार बनते देख रहा हूं। मुझे अच्छा लगता है आपको चमकते और ऊंचे उठते हुए देखना। भगवान आप पर कृपा करें और ढेरों शुभकामनाएं।Ó एक अवॉर्ड शो में परफॉर्मेंस के दौरान रणवीर सिंह ने गोविंदा को उनकी प्रेरणा बनने के लिए शुक्रिया अदा किया था। उन्होंने कहा था कि गोविंदा को देखकर ऐक्टर बनने का फैसला किया।
रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह डायरेक्टर कबीर खान की फिल्म 83 में नजर आएंगे। यह फिल्म 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर बनी है। फिल्म में रणवीर सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का किरदार निभाएंगे।



