Home मनोरंजन फूल और कांटे का रीमेक बनायेंगे अजय देवगन

फूल और कांटे का रीमेक बनायेंगे अजय देवगन

488
0

बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन अपनी सुपरहिट फिल्म फूल और कांटे का रीमेक बनाना चाहते हैं।
अयज देवगन ने वर्ष 1991 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म फूल और कांटे से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी। बॉलीवुड में इन दिनों रीमेक फिल्मों का चलन जोरों पर है। अजय देवगन से पूछा गया कि वह अपनी किसी एक फिल्म का रीमेक बनाना चाहेंगे। अजय ने ‘फूल और कांटे’ का नाम लिया है।
अजय देवगन का कहना है कि मैं फूल और कांटे को प्रोड्यूस करना चाहूंगा। इसे किस तरह से पेश किया जाएगा वो मैंने सोच रखा है। मैं इसे नए चेहरे के साथ बनाऊंगा। प्रस्तुतिकरण अलग हो सकता है, लेकिन इमोशन वैसा ही होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here