Home मनोरंजन बॉलिवुड डेब्यू के वक्त मिली थी नाम बदलने और सर्जरी करवाने की...

बॉलिवुड डेब्यू के वक्त मिली थी नाम बदलने और सर्जरी करवाने की सलाह: जैकलिन

573
0

इंडियन सिनेमा के इतिहास को देखा जाए तो फीमेल्स को ज्यादातर शो पीस की तरह पोर्टे किया जाता रहा है। इंडस्ट्री में आने के लिए ऐक्ट्रेसस के लुक्स से लेकर फिगर तक पर्फेक्ट होनाचाहिए। हालांकि अब चीजें कुछ बदली हैं लेकिन जैकलिन फर्नांडिस ने फिल्म 2009 में जब अलादीन से डेब्यू किया था तब शायद ऐसा नहीं था। उनको भी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनने के लिए कई सलाह दी गई थीं। एक रीसेंट इंटरव्यू में उन्होंने ऐसी कई बातों का खुलासा किया है।
जैकलिन ने बताया कि वह श्रीलंका से जब भारत बतौर ऐक्ट्रेस अपना करियर बनाने आईं तो उनको काफी मुश्किलें हुईं। बता दें कि जैकलिन श्रीलंका से हैं और 2006 में वह मिस श्रीलंका रह चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने बॉलिवुड में अपना करियर बनाने का मन बनाया था।

जैकलिन बताती हैं कि वह जब बॉलिवुड में किस्मत आजमाने इंडिया आई थीं तो वह खुद से संतुष्ट थीं लेकिन यहां आने के बाद लोगों ने उन्हें काफी कुछ बदलने की सलाह दे डाली। लोगों ने उनसे कहा कि अपनी नाक की सर्जरी करा लो, किसी ने कहा आइब्रो डार्क करवा लो और एक एजेंसी ने उनसे कहा कि अपना नाम बदलकर मुस्कान रख लो।
इतना ही नहीं इंडस्ट्री के लोग उनके विदेशी एक्सेंट का भी मजाक उड़ाते थे। जैकलिन ने एक वाकया बताया जिसमें वह दिवाली की पार्टी के दौरान इंडियन ट्रडिशनल वेअर में थीं लेकिन उनके ऐक्टर दोस्तों ने कहा कि वह इतनी कोशिश बेकार कर रही हैं, वह इंडियन नहीं हैं। इस पर जैक्लिन को बुरा भी लगा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here