Home देश कल होगी निर्भया के दोषियों को फांसी

कल होगी निर्भया के दोषियों को फांसी

555
0
file photo

नई दिल्ली। निर्भया दुष्कर्म मामले में दोषियों का आखिरी समय आ गया है। गुरुवार को पटियाला हाउस कोर्ट ने चारों दोषियों की डेथ वारंट पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। इससे अब निर्भया के गुनहगारों का 20 मार्च को होने वाली फांसी का रास्ता साफ हो गया है। बता दें कि निर्भया के दोषियों को 20 मार्च को सुबह 5.30 बजे फांसी का रास्ता साफ हो गया है। पटियाला हाउस कोर्ट ने दोषियों की याचिका पर फैसला सुनाते हुए फांसी की सजा को बरकरार रखा है। दोषियों के वकील एपी सिंह ने कई मामलों का हवाला देते हुए 20 मार्च को होने वाली फांसी टालने का अनुरोध किया था। इससे पहले आज निर्भया के दोषियों की तीन याचिकाएं खारिज हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here