नई दिल्ली। कोरोना वायरस से देश में चौथी मौत की खबर आ रही है. जिनमें से 4 लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोना वायरस संक्रमण के चलते चौथी मौत का मामला पंजाब के नवां शहर में बंगा के गांव पठलावा का है. यहां करोना वायरस के कारण मौत होने की पुष्टि हुई है. यहां पीड़ित पिछले ही हफ्ते जर्मनी से वापस आए थे और बुधवार (18 मार्च) को उनकी मौत हुई थी. गुरुवार (19 मार्च) उनके ब्लड सैंपल से भेजी गई रिपोर्ट से करोना वायरस की पुष्टि हुई है.।



