Home छत्तीसगढ़ आंध्रा में 12 तेलंगाना में 8 कोरोना के संक्रमण में मिलने के...

आंध्रा में 12 तेलंगाना में 8 कोरोना के संक्रमण में मिलने के बाद छत्तीसगढ़ का कोन्टा बॉर्डर सील

874
0
  • कोन्टा एसडीएम ने सम्भाला मोर्चा
  • नोएल कोरोना वायरस कोविड 19 की स्क्रिनिग जांच टीम मुस्तैद

सुकमा – तीन राज्यों का संगम कहे जाने वाले बॉर्डर कोन्टा में शुक्रवार के सुबह से ही जिला प्रशासन की मुस्तैदी के चलते कोन्टा बॉर्डर में आने जाने वाले राहगीरों औऱ मजदूरों का हाथ धुलवा कर कोरोना से बचने के उपाय सिखाया जा रहा है आज सुबह से ही जिला प्रशाशन ने एहतियातन मद्रास ,बेंगलुरू, हैदराबाद,विजयवाड़ा ,जैसे बड़े शहरों से मजदूरी काम की तलाश में कई महीनों से रह कर वापस आ रहे है ऐसे में जिला प्रशासन इन सभी मजदूरों का और राहगिरों का कोरोना वायरस से बचने के उपाय हाथ धोने का सिस्टम राहगीरो को बताया जा रहा है ।

आज सुबह से कोन्टा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)हिमाचल साहू और तहसीलदार प्यारे लाल नाग ने अपने टीम और थाना प्रभारी आशीष सिंग राजपूत पूरी पुलिस टीम के साथ कोन्टा बॉर्डर पहुँच कर मेडिकल केम्प लगवाया इस स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉक्टर सोमेंद्र रात्रे फार्मासिस्ट अविनाश देशमुख अमिता मिश्रा लेब टेक्नीशियंस और अन्य टीम में मौजूद सभी आने जाने वाले लोगो का चेकअप किया जा रहा है । नगर पंचायत अध्यक्ष मौसम जया जिला पंचायत उपाध्यक्ष बोड्डू राजा जनपद पंचायत अध्यक्ष सुन्नम नागेश सभी जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त प्रयास से कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से लगभग 8 ,10 यात्री बसों के चालक ,परिचालक और लगभग 250 यात्रियों को सैनिटाइजर का प्रयोग करने और स्वच्छता संबंधी आदतें बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। और उनके हैंड वॉश से हाथ धुलवाए गए और सैनिटाइजर का प्रयोग करने की सलाह भी दी गई विशेष रुप से बसों के परिचालकों को हिदायत दी गई कि यात्रियों को सैनिटाइजर उपलब्ध कराए जाएं। बस स्टैंड के सभी बुकिंग काउंटर्स प्रभारियों को भी इस जागरूकता का हिस्सा बनाया गया।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here