रायपुर। विश्व स्तरीय महामारी कोरोना वायरस की दस्तक अब छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजधानी रायपुर में भी हो गई है। सिविल लाइन थाने से मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर कोरोना प्रभावित व्यक्ति का फोटो प्रसारित नहीं करने के शासन द्वारा दिए गए आदेश का उल्लंघन करने पर अज्ञात के खिलाफ महामारी अधिनियम की धारा 3 एवं आईपीसी की धारा 188 के तहत अपराध कायम किया गया है।



