Home बिलासपुर संभाग कोरबा छेड़छाड़ और मारपीट में जनपद सदस्य का पति सहित 4 आरोपी जेल...

छेड़छाड़ और मारपीट में जनपद सदस्य का पति सहित 4 आरोपी जेल भेजे गए

533
0

कोरबा। महिला के साथ छेड़छाड़ और विरोध करने पर उसके पति से मारपीट के मामले में पुलिस ने जनपद सदस्य के पति सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया है। 18 मार्च की रात करीब 11.30 बजे ग्राम नकटीखार निवासी पीडि़त महिला ने रामपुर पुलिस चौकी पहुंचकर जनपद पंचायत कोरबा क्षेत्र क्रमांक 20 की सदस्य के पति अरविंद भगतए छवि बेक,अशोक बेक एवं विनय उरांव के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लघुशंका के लिए जाते समय महिला की पीछा कर छेड़छाड़ किया गया था जिसका विरोध करने पर उससे एवं पति से मारपीट की गई। रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 354, 294, 323, 34 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना करते हुए चारों आरोपियों को आज गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जमानत के अभाव में जेल दाखिल कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here