Home छत्तीसगढ़ बिग ब्रेकिंग : कोरोना के मद्देनजर राज्य सरकार का एक बड़ा फैसला…...

बिग ब्रेकिंग : कोरोना के मद्देनजर राज्य सरकार का एक बड़ा फैसला… शराब दुकानें 5 दिन बंद

633
0

रायपुर। कोरोना से बढ़े खतरे के बीच एक बड़ी खबर छत्तीसगढ़ से आ रही है। राज्य सरकार ने शराब दुकानों को भी बंद करने का आदेश दिया है। सोमवार से तीन दिनों के लिए शराब दुकानों को बंद करने का निर्देश दिया गया है। सोमवार से लेकर बुधवार तक के लिए ये शराब दुकानें बंद रहेगी। वहीं बार को भी बंद कर दिया जायेगा। इससे पहले मॉल को कुछ शर्तों को खोलने की इजाजत मिली थी, लेकिन अन्य दुकाने होटल, मिठाई दुकान व रेस्टोरेंट सहित कई संस्थानों को बंद कराया गया है।

इससे पहले राज्य सरकार के निर्देश पर प्रशासन की तरफ से पहले ही बाजारों को बंद करने का निर्देश जारी कर दिया गया था। पुलिस की तरफ से अतिआवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाजारों को बंद कराया जा रहा है। कल जनता कर्फ्यू के मद्देनजर भी शराब दुकानें बंद रहेगी।वहीं सोमवार से बुधवार तक राज्य सरकार ने दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है। कुल मिलाकर प्रदेश में 5 दिन शराब दुकानें बंद रखी जायेगी।

अभी मुख्यमंत्री निवास में एक बड़ी बैठक हो रही है।बैठक में इस बात का निर्देश जारी हो सकती है, कि तीन दिन तक के लिए शराब दुकानों को बंद कर दिया जायेगा। सोमवार, मंगलवार और बुधवार तक शराब दुकानों को बंद कराया जायेगा। बैठक में अन्य बड़े फैसले भी लिये जा सकते हैं। कोरोना के बढ़ते खतरे के मद्देनजर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद लगातार हालात पर नजर रखे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here