जगदलपुर। संभाग मुख्यालय के इंद्रावती नदी में कोरोना वायरस के डर से बीती रात अज्ञात लोगों ने सैकड़ों की संख्या में बॉयलर मुर्गियों को इंद्रावती नदी में फेंक कर भाग गए। घटना की जानकारी सुबह स्थानीय लोगों के माध्यम से हुई, जिसके जिला प्रशासन और निगम को इसकी जानकारी दी गई। निगम प्रशासन की टीम के साथ नगर सेना के जवान मौके पर पहुंच कर मुर्गियों को बाहर निकाला और नदी के किनारे गड्ढा खोदकर दफना दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात इंद्रावती नदी मे लगभग 100 से अधिक बायलर मुर्गियों मरी हुई तैरती पाई गई। प्रशासन को इसकी सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए नगर सेना के जवानों को तत्काल नदी से मुर्गियों को निकालकर दफनाने के लिए रवाना किया, इसके साथ ही नगर पालिक निगम की टीम भी रवाना की गई। नदी के पास जहां मरी हुई मुर्गियां पानी पर तैर रही थी, उन मुर्गियों को बाहर निकाल कर नदी के किनारे गहरा गड्ढा खोदकर ब्लीचिंग पाउडर डालकर उन मुर्गियों को दफना दिया गया। इस संबंध में मौके पर मौजूद निगम महापौर शकीरा साहू ने बताया कि मामले की जानकारी लगते ही निगम का अमला तत्काल मौके पर पहुंच गया मुर्गियों को नदी से निकालकर गहरा गड्ढा खोदकर ब्लीचिंग पाउडर डालकर दफना दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुर्गी आसपास के पोल्ट्री फार्म या किसी दुकान की है जिन्होने इसे यहा फेंका इसके संबंध में जानकारी ली जा रही है।



