Home देश कोरोना वायरस से मौत का शव उनके परिजनों को नहीं सौंपेगी… सरकार...

कोरोना वायरस से मौत का शव उनके परिजनों को नहीं सौंपेगी… सरकार ने दिए निर्देश,

546
0

कोलकाता:- कोरोना वायरस से सम्बंधित रोज नए नए बचाव के प्रावधान लेकर सरकार आ रही हैं. कोरोना वायरस (Covid-19) महामारी के बीच पीड़ितों के शव को कैसे संभालना है, इस बारे में जागरूकता की कमी के कारण भारत सरकार ने इस संबंध में कई सलाह जारी की हैं.

पश्चिम बंगाल सरकार ने फैसला किया है वह अपने राज्य में कोरोना वायरस के शिकार हुए शख्स का शव उनके परिजनों को नहीं सौंपेगी. विशेषज्ञों का कहना है कि सावधानी बरतने पर स्वास्थ्य कर्मियों या परिवार के सदस्यों के शरीर से संक्रमित होने की बहुत कम संभावना होती है. चूंकि कोरोनो वायरस रोगी के फेफड़ों से संबंधित जोखिम होता है, इसलिए सरकार ने अटॉप्सी ना करने का फैसला किया है.

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने साल्टलेक में निजी अस्पताल के अधिकारियों को लिखा है कि ‘यह सुनिश्चित किया जाए कि शव को संभालने वाले स्वास्थ्य कर्मचारी हाथों की स्वच्छता बनाये रखें और सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरणों से लैस रहें, जिसमें वाटर प्रूफ एप्रन, दस्ताने, मास्क और आई वियर शामिल है.’

सरकारी दिशानिर्देश में कहा गया है कि जिस बैग में शव को लपेटा जायेगा उसका डिसिन्फेक्शन जरूरी है. किसी भी तरह के घाव को 1% हिपोक्लोरिट की मदद डिसइन्फेक्ट किया जाये. स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ‘हमने शरीर से किसी भी तरह के तरल रिसाव को रोकने के लिए अस्पताल से कहा है कि वह मुंह, नाक बंद कर दें. हम ऐसा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार कर रहे हैं.’

उन्होंने कहा कि सीमित संख्या में परिवार के सदस्यों को दूर से शरीर के अंतिम दर्शन की अनुमति होगी. अधिकारी ने कहा, ‘केवल एक व्यक्ति को अंतिम संस्कार करने और एक निश्चित दूरी से शरीर पर गंगा जल छिड़कने की अनुमति होगी. उसके बाद उस शख्स को भी सेनेटाइज किया जाएगा. कोई शरीर छूने, स्नान, चुंबन या गले लगाने अनुमति नहीं दी जाएगी. हालांकि, अंतिम संस्कार करने के बाद मृतक के अवशेष लिये जा सकते हैं. अधिकारी ने कहा कि दाह संस्कार के दौरान मौजूद रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को रिकॉर्ड रखने के लिए पूरी प्रक्रिया का वीडियो ग्राफ बनाने के लिए कहा गया है.’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here