नई दिल्ली। कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या देश में लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को देश में 99 नए मामले सामने आए, जो अभी तक देश में एक दिन में सबसे ज्यादा हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी आज यानि मंगलवार को एक बार फिर से देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का यह संबोधन रात आठ बजे होगा। पीएम मोदी कोरोना वायरस के पहलुओं पर बात करेंगे। बता दें कि पीएम मोदी कोरोना संकट पर बीते गुरुवार को भी देश को संबोधित कर चुके हैं।



