Home छत्तीसगढ़ विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कैबिनेट की पहली बैठक आज शाम को

विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कैबिनेट की पहली बैठक आज शाम को

523
0

रायपुर। कोरोना वायरस के चलते पहली बार छत्तीसगढ़ में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होने जा रही है। आज शाम को होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित सभी मंत्री अपने-अपने निवास से विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए निर्णय लेंगे।  संभावना जतायी जा रही है कि इस बैठक में 26 मार्च को पुन: शुरू होने जा रहे विधानसभा की कार्यवाही को लेकर चर्चा की जाएगी। ज्ञात हो कि कोरोना वायरस को प्रदेश में फैलने से रोकने के लिए विधानसभा की कार्यवाही 25 मार्च तक के लिए स्थगित की गई है। चूूंकि भारत के सभी राज्यों में अब कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए कई बड़े-बड़े कदम उठाए जा रहे है। देश के दो राज्यों में जहां कफ्र्यू तक लगा दिया गया है, वहीं कई राज्यों में लॉकडाउन लागू किया  गया है।

छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन लागू है। ऐसी स्थिति में आज होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में विधानसभा की कार्यवाही को लेकर भी चर्चा हो सकती है। विडियो कांफ्रेसिंग के जरिए आज पहली बार मंत्रिमंडल की यह बैठक भी कोरोना वायरस के चलते हो रही है। चूंकि बजट सत्र जारी है इसलिए इसमें सरकार को विनियोग सहित कई विधेयको को मंजूरी देनी है। कोरोना वायरस के कारण सत्र को सरकार लंबा चलाना नहीं चाहेगी और इसी को ध्यान में रखते हुए इस बैठक में इस बात पर चर्चा की जाएगी कि 26 मार्च से पुन: शुरू हो रही विधानसभा की कार्यवाही संभवत: उसी दिन समाप्त हो जाए। इस संबंध में मंत्रिमंडल में निर्णय लेने के बाद संभवत: 26 मार्च को विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक भी हो सकती है जिसमें इस विषय पर चर्चा उपरांत निर्णय लिया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here