Home छत्तीसगढ़ पेंटर पिता ने दी बेटे की बर्थडे पार्टी गिरफ्तार, शासन के गाइडलाइन...

पेंटर पिता ने दी बेटे की बर्थडे पार्टी गिरफ्तार, शासन के गाइडलाइन को फॉलो नहीं करना पड़ा भारी

594
0

बिलासपुर—रायपुर। बिलासपुर के रतनपुर क्षेत्र के ओछिनापारा में बेटे की जन्मदिन की पार्टी मनाना पेंटर को महंगा पड़ गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर न पार्टी तो बंद कराई और पकड़कर थाने ले आई। यही नही पुलिस ने उसके खिलाफ आपराधिक प्रकरण भी दर्ज कर लियसा है।

बता दे कि कोरोना वायरस का संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए शासन—प्रशासन पूर्ण रूप से एहतियात बरतने के निर्देश दे चुका है। केंद्र और राज्य शासन ने गाइडलाइन भी जारी किया है। गाइडलाइन के मुताबिक एक स्थान पर भीड़ एकत्रित करने, आयोजन और समारोह करने की मनाही है। सख्ती के बावजूद नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए रतनपुर के ओछिनापारा में सोमवार जन्मदिन पार्टी का आयोजन किया गया था। रात में पुलिस को पैट्रोलिंग पर निकले पुलिसकर्मियों को इसकी सूचना मिली। गांव के पेंटर रोशन भारद्वाज अपने दो वर्षीय बेटे का जन्मदिन की पार्टी मना रहा है। यहां तेज आवाज में डीजे बज रहा था और बड़ी संख्या में भीड़ जुटी हुई थी।

पुलिस ने इस आयोजन को तत्काल बंद कराया और सभी लोगों को अपने-अपने घर जाने की सलाह दी गई। रोशन भारद्वाज को पुलिस पकड़कर थाने ले आई। उसके व डीजे संचालक के खिलाफ धारा 188, विश्व महामारी अधिनियम की धारा 269 व कोलाहल अधिनियम की धारा 15 के तहत कार्रवाई की गई है। रतनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि जिले में धारा 144 लागू है। लेकिन गांव में पार्टी के दौरान दो सौ लोगों को एकत्रित किया गया था। यही नहीं डीजे की धुन पर पार्टी चल रही थी। जिसके कारण आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here