रायपुर। कोरोना वायरस के मद्देनजर आम जनता की जरुरतों को ध्यान में रखते हुए राजधानी रायपुर में नगर निगम ने होम डिलीवरी शुरु की सुविधा शुरू की है. रायपुर नगर निगम के 8 जोन के वार्डों में संचालित किराना दुकानदारों का नाम, नंबर और क्षेत्र का नाम दिया गया है. सूची में दिए गए नंबरों पर काॅल करने पर जरूरत की वस्तु आपके घर तक पहुंच जाएगी. इसमें किराना सामान, दूध, दवा, गैस और अन्य जरूरतों की सामान शामिल है.



