जगदलपुर:- मानव सेवा प्रभु की सेवा प्रभु ने हमें मजबूर की दुआ सुनकर हमें उनकी सेवा के लिए इस्तेमाल किया वरना हम क्या हैं उक्त उक्ति को चरितार्थ करते हुए जिला प्रशासन को सहयोग देते हुए अन्नपूर्णा युवा शक्ति ग्रुप के द्वारा शहर के प्रमुख स्थलों में ताजा पका हुआ शाकाहारी भोजन का निशुल्क वितरण किया गया युवा ग्रुप में रत्नेश बेंजामिन राजा तिवारी रोहित शर्मा और इस ग्रुप के प्रमुख कमल शर्मा जी के सहयोग से उनके अन्नपूर्णा भोजनालय में ताजा शाकाहारी भोजन बनाकर उन जरूरतमंदों के पास यह ग्रुप पहुंचा ।
उनको उनके दर पर उनके दरवाजे पर ताजा भोजन वितरित किया गया युवा ग्रुप का एकमात्र उद्देश्य लॉक डाउन के समय जिला प्रशासन को सहयोग देते हुए निशुल्क भोजन का वितरण आज गंगा मुंडा तालाब के किनारे दंतेश्वरी मंदिर के सामने रायपुर से आए तीन लोग नया बस स्टैंड के सामने 5 गरीबों को जो खाने के लिए भटक रहे थे उनको खाना नहीं मिल पा रहा था उनको मुफ्त वितरण किया गया रिक्शा चालक जो भूखा था भोजन नहीं मिल पा रहा था उसको भी भोजन निशुल्क वितरण किया गया और जब जब इस ग्रुप के पास सूचना आएगी हम वहां तत्काल ताजा पका हुआ शुद्ध शाकाहारी भोजन लेकर जब तक लाक डाउन हट नहीं जाता तब तक यह कार्य चलता रहेगा और हम लगातार जिला प्रशासन को सहयोग करते रहेंगे।




