Home छत्तीसगढ़ महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही बच्चे को जमीन पर...

महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही बच्चे को जमीन पर पटक-पटककर उतारा मौत के घाट… इलाके में मचा हड़कंप

491
0
file photo

भिलाई। एक युवक द्वारा दो साल के मासूम बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है। लॉकडाउन के बीच इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक और बच्चे की मां को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना खुर्सीपार जोन 3 क्षेत्र के केनाल रोड की है, जहां एक सप्ताह से आरोपी युवक व मृतक बच्चे की माँ एक ही घर में निवास कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान युवक ने दो साल के बच्चे को जमीन पर पटक-पटककर हत्या कर दी। पुलिस आरोपी युवक और बच्चे की मां को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here