दंतेवाड़ा। जिले के बारसूर में नक्सलियों ने एक मिक्सर मशीन को आग के हवाले कर दिया है, इसके साथ ही नक्सलियों के माड़ डिवीजन कमेटी ने जगह-जगह भारी मात्रा में नक्सली बैनर व पोस्टर चस्पा किया है। नक्सलियों ने आदिवासी माडिय़ा समाज के अध्यक्ष रामजी धुरवा का बकायदा फोटो सहित पोस्टर जारी करते हुए उसे गद्दार एवं आदिवासी जनता का विरोधी बताया है।
बैनर पोस्टर में नक्सलियों ने आदिवासी माडिय़ा समाज के अध्यक्ष रामजी धुरवा को गद्दार बताने साथ ही पूंजीपतियों का एजेंट होने का आरोप लगाते हुए आदिवासी माडिय़ा समाज के अध्यक्ष पद से हटाने की बात कही है। पर्चे में स्थानीय मजदूर व जनता से धोखेबाजी विकास कार्यों से दूर रहने की बात बैनर-पोस्टर में लिखी गई है। पोस्टर के माध्यम से नक्सलियों ने सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्य को माड़ भूमि में खनिज संपदा को लूटने के लिए विकास किए जाने की बात नक्सली बैनर पोस्टर के माध्यम से कह रहे हैं।
दंतेवाड़ा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सलियों के द्वारा एक मिक्सर मशीन को आग के हवाले किया गया है, और बैनर-पोस्टर फेंके एवं लगाए हैं, पुलिस कार्यवाही कर रही है।



