
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मोवा स्थित एक इंडो बायोसाइंस फैक्ट्री में दबिश देकर खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने 732 लीटर सैंपल के सेनेटाइजर जब्त किया है। उक्त फैक्ट्री में बिना लाइसेंस के अमानक सेनेटाइजर तैयार किया जा रहा था। मामलें में फैक्ट्री संचाालक पर ड्रग एडं कोस्मेटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार ड्रग एवं औषधि कंट्रोल विभाग को सूत्रों से सूचना मिली थी कि राजधानी के मोवा क्षेत्र स्थित एक दाल मिल कैंपस में नीलेश गुप्ता नामक व्यक्ति द्वारा संचालित फैक्ट्री इंडो जर्मन बायोसाइंस में सेनेटाइजर बनाया जा रहा है। सूचना के आधार पर औषधि नियंत्रण टीम वहाँ पहुंची तथा जांच की तो पता चला कि वहां एक ड्रम में सेनीटाईजर तैयार किया जा रहा था । जब खाद्य विभाग की टीम ने वहां पुछताछ की तो किसी ने भी संतोषजनक जवाब नही दिया मामलें में टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से 732 लीटर सेनेटाइजर जब्त किया है। साथ ही दस्तावेजों की छानबीन करने पर पता चला है कि यह कंपनी बगैर लाइसेंस की संचालित किया जा रहा था। मामलें में फैक्ट्री संचाालक पर ड्रग एडं कोस्मेटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।


