रायपुर। कड़ी लॉकडाउन की स्थिति में सुरक्षा व्यवस्था के चलते जहां लोगों की आवाजाही बंद है। शहर की सड़कें दिन एवं रात में सुनसान है वहीं पुरानी बस्ती वर्मा परिवार की श्रीमती प्रीति वर्मा ने गर्भवती हालत में अस्पताल पहुंचने का साधन नहीं होने पर मोटर सायकल में सवार होकर तमाम बेरिकेट लॉकडाउन को पार कर मेकाहारा पहुंचकर जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। प्रीति ने बच्चों का नाम कोरोना और कोविद रखा है।
मां एवं बच्चा स्वस्थ होने की जानकारी मिली है। बीती 27 तारीख को जन्में जुड़वा बच्चों के साथ ही परिवार में रौनक आ गई। प्रीति के पति विनय वर्मा के अनुसार एक बेटा और बेटी संतान के रूप में पाकर बेहद खुश हैं। वर्मा दंपत्ति ने लोगों से कोरोना वायरस से न डरने की अपील करते हुए उसके खिलाफ कमर कसकर लड़ाई लडऩे की इच्छा व्यक्त की है।



