Home छत्तीसगढ़ डा. आभा सिंह रायपुर मेडिकल कॉलेज की डीन बनी रहेंगी…  अवकाश अवधि...

डा. आभा सिंह रायपुर मेडिकल कॉलेज की डीन बनी रहेंगी…  अवकाश अवधि तक डा.विष्णु दत्त प्रभारी डीन होंगे 

448
0

रायपुर। रायपुर मेडिकल कॉलेज की डीन डा. आभा सिंह ही बनी रहेंगी। उनके अवकाश अवधि तक डा. विष्णु दत्त मेडिकल कॉलेज के प्रभारी डीन होंगे। राज्य शासन ने इस संबंध में आज संशोधन आदेश जारी किया है।  ज्ञात हो कि चिकित्सा शिक्षा विभाग ने गुरूवार को एक आदेश जारी किया था जिसमें डा.विष्णु दत्त को रायपुर मेडिकल कॉलेज का नया डीन बनाया गया था, वहीं डा.आभा सिंह को चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालनालय में पदस्थ किया गया था। आज शासन ने संशोधित आदेश जारी करते हुए डा. आभा सिंह को रायपुर मेडिकल कॉलेज के डीन बने रहने की जानकारी देते हुए उनके अवकाश पर रहने तक डा. विष्णु दत्त को मेडिकल कॉलेज का प्रभारी डीन बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here