Home छत्तीसगढ़ कोरोना ब्रेकिंग-कोरबा ज़िले में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव….. 16 साल के...

कोरोना ब्रेकिंग-कोरबा ज़िले में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव….. 16 साल के युवक को मस्जिद में जिला प्रशासन ने किया था क्वारेंटाईन

488
0
file photo

कोरबा। कोरोना को लेकर प्रशासन की ओर से लगातार की जा रही सतर्क कार्यवाही से सफलता मिली है। कटघोरा के मस्जिद में क्वारनटाईन किए गए कुछ लोगों में से एक को कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। जिला प्रशासन उसे एम्स भेज रहा है।
ज़िले के एक धार्मिक स्थल पर ही क्वारनटाईन किए गए इस व्यक्ति को लेकर केवल यह जानकारी है कि यह महाराष्ट्र का मूल निवासी है और नागपुर के कामठी से लौटा था। धार्मिक स्थल की ओर से पूर्व में प्रशासन को इन धार्मिक यात्रियों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई थी, जिसके बाद उन्हें क्वारनटाईन किया गया था। इस सूचना के बाद एक धार्मिक यात्री को कोरोना पॉजीटिव है उसके पिछले इतिहास को खंगाला जा रहा है।

पता चला है कोरोना पॉजिटिव 16 साल का युवक है जो कि महाराष्ट्र से कोरबा जिला के कटघोरा में मस्जिद में आकर ठहरा हुआ था। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र से कोरबा मुस्लिम जमात के 30 लोग कटघोरा में आए हुए थे। ये सभी कटघोरा के 2 मस्जिदों में 16 और 14 कि संख्या में ठहरे हुए थे। लॉक डाउन के दौरान मस्जिद में बाहर से आये लोगो की जानकारी प्रशासन को मिलने पर कलेक्टर किरण कौशल ने तत्काल सभी महाराष्ट्र से आये मुस्लिम जमात के लोगों को मस्जिद में ही कवारेंटाइन कर दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here