Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश कोरोना वायरस से संक्रमित… एम्स में...

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश कोरोना वायरस से संक्रमित… एम्स में इलाज जारी

530
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश और वर्तमान में लोकपाल के सदस्य अजय कुमार त्रिपाठी को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। COVID -19 टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद न्यायमूर्ति त्रिपाठी को शुक्रवार रात को एम्स के मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में ट्रामा में स्थानांतरित कर दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, AIIMS के ट्रामा सेंटर में भर्ती कर उनका इलाज भी शुरू कर दिया गया है। देश का शायद यह पहला मामला है, जिसमें कोई पूर्व न्यायाधीश और इतने बड़े पद पर बैठा व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। वहीं, हालात के मद्देनजर उनके परिवार के सदस्यों को भी क्वारंटाइन होने के लिए कहा जाएगा।

ट्रॉमा सेंटर के केंद्र के वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा कि- ‘उन्हें निगरानी में रखा है। वहीं हम उनके परिवार के सदस्यों से बात कर रहे हैं ताकि उनके संक्रमण के स्रोत को जाना जा सके। उन्हें covid-19 के परीक्षण में पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में लाया गया।’बता दें कोरोना पॉजिटिव दो मरीजों को अब तक एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here