- सराहनीय कदमों से प्रदेश में अब तकपॉजीटिव मरीजों की संख्या हुई कम
- आज और तीन पॉजीटिव मरीजों को किया गया डिस्चार्ज
- कुल 10 पॉजीटिव मरीजों में 07 स्वस्थ होकर घर लौटे
- राजधानी रायपुर में अब कोरोना का एक भी मरीज नहीं
रायपुर । आज पूरा देश कोरोना वायरस से जंग लड़ रहा है और देश का हर राज्य कोरोना को खत्म करने में लगा हुआ है। लेकिन जिस तरह से छत्तीसगढ़ राज्य में भूपेश सरकार द्वारा कोरोना से जंग लड़ जा रहा है उससे अब लगने लगा है कि जल्द ही प्रदेश ना केवल कोरोना मुक्त होगा, बल्कि कोरोना को खत्म करने वाला देश का पहला राज्य भी छत्तीसगढ़ बनेगा। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के दस्तक से पहले ही यहां के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना वायरस के प्रदेश में रोकथाम के लिए कई सराहनीय कदम उठाये। कोरोना को रोकने के लिए सरकार द्वारा उठाये गये इन्हीं कदमों के कारण प्रदेश में अभी तक कोरोना से संक्रमित सिर्फ 10 मरीज ही मिले है, जबकि देश के अन्य राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों में 04 पॉजीटिव मरीज पहले ही ठीक हो गए है, वहीं आज और तीन मरीज भी पूरी तरह स्वस्थ हो गए है। इस तरह अब तक कुल 07 पॉजीटिव मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके है जो अपने-अपने घर भी लौट गए है। हालांकि ठीक हुए लोगों को सावधानियां बतरने की सलाह देते हुए उन्हें अभी घर पर ही रहने की सलाह दी गई है। ठीक हुए मरीजों में राजधानी रायपुर के 04 लोग शामिल है, जिसके बाद रायपुर में अब कोरोना संक्रमित एक भी मरीज शेष नहीं है। प्रदेश में जिस तरह से कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को स्वस्थ करते हुए उनकी संख्या कम की जा रही है उससे लगने लगा है कि कोरोना वायरस से जंग जीतने की ओर छत्तीसगढ़ ने कदम बढ़ा लिया है। संभावना जताया जा रहा है कि प्रदेश जल्द ही कोरोना मुक्त भी हो जाएगा। ऐसा हुआ तो छत्तीसगढ़ देश में कोरोना को खत्म करने वाला पहला राज्य बन जाएगा, जिसका पूरा श्रेय यहां की सरकार को जाएगा।



