Home छत्तीसगढ़ ट्रेनिंग पूरी करने वाले 13 उप पुलिस अधीक्षकों को मिली नई पोस्टिंग

ट्रेनिंग पूरी करने वाले 13 उप पुलिस अधीक्षकों को मिली नई पोस्टिंग

537
0

 रायपुर। राज्य शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने प्रगशिक्षण उपरांत 13 उप पुलिस अधीक्षकों की नई पदस्थापना सूची जारी कर दी है। राज्य शासन के गृह (पुलिस) विभाग से जारी आदेशानुसार राज्य पुलिस सेवा के 13 उप पुलिस अधीक्षकों को प्रशिक्षण उपरांत नई पोस्टिंग दे दी गई है। इनमें प्रभात पटेल महासमुंद को पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जिला नारायणपुर भेजा गया है।

इसी तरह सुश्री आशा कुमार सेन बिलासपुर को सुकमा, अभिनव उपाध्याय बिलासपुर को नारायणपुर, लोकेश कुमार देवांगन रायपुर को नारायणपुर, कुमारी उन्नति ठाकुर दुर्ग को नारायणपुर, कुमारी कल्पना वर्मा रायपुर को बीजापुर, अभिषेक कुमार केसरी दुर्ग को बीजापुर, कुमारी आशा सोनी राजनांदगांव को दंतेवाड़ा, भावेश कुमार समरथ जगदलपुर को डीआरजी बीजापुर, जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी रायगढ़ को बीजापुर, अमरनाथ सिदार बालोद को दंतेवाड़ा तथा भूपत सिंह धनेश्री कोरबा को दंतेवाड़ा भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here