Home छत्तीसगढ़ तंबाकू गोदाम में एसडीएम की छापेमारी मालिक सहित 6 मजदूर गिरफ्तार

तंबाकू गोदाम में एसडीएम की छापेमारी मालिक सहित 6 मजदूर गिरफ्तार

941
0

जगदलपुर। शहर के ठाकुर रोड स्थित एक तंबाकू कारोबारी दीक्षित पटेल के गोदाम पर एसडीएम के द्वारा छापेमारी की कार्यवाही की गई, जहां 06 से अधिक मजदूरों से तंबाकू की पैकिंग का काम कराया जा रहा था। गोदाम मालिक और मजदूरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशासन को सूचना मिली थी कि तंबाकू गोदाम पर मजदूरों से टुबैको पैकिंग का काम कराया जा रहा था। कोरोना वायरस की वजह से जिले भर में धारा 144 लागू है। बावजूद इसके मजदूरों से टुबैको पैकिंग का काम के साथ ही इसकी सप्लाई भी कराई जा रही थी। छापेमारी के दौरान गोदाम के मालिक ने मजदूरों को छुपाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन टीम ने गोदाम के अगले हिस्से में छिपे 06 से अधिक मजदूरों को पकड़ लिया। चेकिंग के दौरान पाया कि पूरे गोदाम में बड़ी मात्रा में टुबैको को स्टॉक कर रखा गया है। साथ ही बकायदा पैकिंग कर इसकी सप्लाई भी की जा रही है।

तंबाकू गोदाम पर कार्यवाही करने पहुंचे बस्तर एसडीएम जीआर मरकाम ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गोदाम मालिक दीक्षित पटेल अपने गोदाम में बड़ी मात्रा में टुबैको स्टॉक कर गांव के मजदूरों से गोदाम में तंबाकू पैकिंग का काम करा रहा है, साथ ही टुबैको विष्णु टबैको के नाम से पूरे बस्तर संभाग में सप्लाई की जा रही है। जिसके बाद उनकी टीम यहां पहुचकर छापेमारी की कार्यवाही करते हुए 06 मजदूरों के साथ गोदाम मालिक दीक्षित पटेल को हिरासत में लिया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है, इसके बाद उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here