Home छत्तीसगढ़ गृहमंत्री ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

गृहमंत्री ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

580
0

रायपुर। लॉकडाउन के दौरान प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू आज अचानक राजधानी रायपुर के कई प्रमुख चौक-चौराहों पर जाकर कानून व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ एसएसपी आरिफ शेख सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण भी मौजूद थे। गृहमंत्री श्री साहू ने आज शहर के कई चौक-चौराहों का जायजा लिया और वहां तैनात पुलिस कर्मियों से बातचीत भी की। साथ ही लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज फेसबुक लाइव के माध्यम से जनता से संवाद भी किया। उन्होंने जनता के द्वारा पूछे गए सवालों के बारे में विस्तार से बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित 10 मरीज भर्ती हुए थे जिसमें से 8 मरीज अच्छे होकर अपने घर पहुंच गए है। बाकी 2 मरीजों के इलाज चल रहा है जो प्रदेश के लिए बहुत अच्छा संकेत हैं। श्री साहू ने इसके लिए स्वास्थ विभाग और पुलिस विभाग को बधाई भी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here