Home छत्तीसगढ़ डॉ. और नर्स को सांसद प्रतिनिधि बताकर धमकाया, मामला दर्ज

डॉ. और नर्स को सांसद प्रतिनिधि बताकर धमकाया, मामला दर्ज

646
0

रायपुर/सूरजपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटगांव के डॉक्टर और नर्स के साथ दुव्र्यवहार करने वाले दो मरीजों के खिलाफ पुलिस ने उपचार के दौरान बाधा पहुंचाने के आरोप में एफ आइआर दर्ज किया है। खुद को दोनो ने सांसद प्रतिनिधि बताकर ऊंची पहुंच और प्रभाव का हवाला दे डाक्टर और नर्स को देख लेने की धमकी दे रहे थे।

चिकित्सकीय कार्य में बाधा उत्पन्न होने के कारण मरीज को रिफर करना पड़ा। घटना के बाद से ही जिले के चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मचारियों में नाराजगी का माहौल व्याप्त है। डॉक्टर व नर्स ने घटना की सूचना कलेक्टर एवं सीएमएचओ को भी दी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटगांव में जीरजोधन नामक व्यक्ति को उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। वह गैस्ट्रो इंटेस्टाइनल ब्लीडिंग से पीडि़त था। डॉ रतन प्रसाद मिंज व स्टाफ नर्स निशा आदित्य उसके जांच व उपचार में लगे हुए थे। उसी दौरान ग्राम बुंदिया के रमेश गुप्ता व विनोद गुप्ता अस्पताल पहुंचे।

मरीज के उपचार में लापरवाही का आरोप लगाकर दोनों ने चिकित्सक व नर्स से दुव्र्यवहार करना शुरू कर दिया। खुद को सांसद प्रतिनिधि और ऊंची पहुंच का हवाला देकर डॉक्टर और नर्स को देख लेने की धमकी भी दी। घटना से स्वास्थ्य कर्मचारियों में भय का माहौल निर्मित हो गया और चिकित्सक को मजबूरन मरीज को दूसरे अस्पताल के लिए रैफर करना पड़ा। चिकित्सा अधिकारी डॉ रतन प्रसाद ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव और नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य अमला 24 घंटे मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहा है।

उन्होंने अपनी चिंता छोड़ दी है लेकिन यदि जनता की ओर से कामकाज में ऐसा व्यवधान उत्पन्न किया जाएगा तो चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मचारियों का हतोत्साहित होना स्वभाविक है। चिकित्सक डॉ रतन प्रसाद द्वारा लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराए जाने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 186 व 34 का अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here