रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज एक और कोरोना का मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से घर के लिए रवाना हुआ। यह मरीज कोरबा का रहने वाला है। वह मार्च महीने में यूके से लौटा था। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण उसे एम्स रायपुर में लाकर भर्ती कराया गया था। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में कल 4 कोरोना मरीजों की अस्पताल से छुट्टी हुई थी। आज इस युवक की छुट्टी होने के साथ ही अब पूरे छत्तीसगढ़ में कोरोना का मात्र एक ही चिन्हीत मरीज रह गया है, जिसका उपचार एम्स रायपुर में चल रहा है। यह मरीज कटघोरा का है। ठीक हुए सभी मरीज फिलहाल 28 दिन के लिए होम आइसोलेशन पर रहेंगे।



