Home छत्तीसगढ़ अजीत जोगी ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र…. जम्मू-कश्मीर में छग के...

अजीत जोगी ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र…. जम्मू-कश्मीर में छग के मजदूरों को सूखा राशन उपलब्ध कराने के लिए किया निवेदन

701
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रमुख अजीत जोगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जम्मू-कश्मीर में प्रदेश में रह रहे प्रदेश के मजदूरों को   पर्याप्त मात्रा में सूखा राशन उपलब्ध कराने के लिए निवेदन किया है।  श्री जोगी ने अपने पत्र के जरिए श्री मोदी को अवगत कराया है कि छत्तीसगढ़ के लगभग 50 हजार से अधिक  मजदूर कई दशकों से जम्मू-कश्मीर में रहते हुए अपनी आजीविका  के लिए काम कर रहे है।  इनमें ज्यादातर मजदूर अस्थायी रूप से वहां झोपडिय़ां बनाकर रहने भी लगे है।

श्री जोगी ने कहा कि लॉकडाउन के चलते वहां मजदूरों का काम बंद है, जिससे उनके सामने खाने -पीने की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन ने कुछ स्थानों पर भोजन के लिए भंडारा चलवाया गया है पर वह पर्याप्त नहीं है।  श्री जोगी ने श्री मोदी से निवेदन किया है कि छत्तीसगढ़ के उन मजदूरों को चावल, दाल एक साथ उपलब्ध कराया जाए, जिससे वे लॉकडाउन का पालन करते हुए अपना जीवन यापन चला सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here