रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 21 मार्च से 31 मार्च को आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षाओं को कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए स्थगित किया गया था। अब 10वीं और 12वीं की यह परीक्षाएं मई के पहले सप्ताह में होगी। यह जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रो.व्हीके गोयल ने संशोधित समय सारणी जारी की है। उन्होंने कहा कि उक्त परीक्षाएं अब मई माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित की जाएंगी। संशोधित समय सारणी मंडल की वेबसाइट (डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट सीजीबीएसई डॉट निक डॉट इन) पर अपलोड की गई है। परीक्षाएं 4,5,6 और 8 मई को होगी।







