Home छत्तीसगढ़ जिला चिकित्सालय में भर्ती बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जिला चिकित्सालय में भर्ती बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

1120
0
file photo

दुर्ग। जिला अस्पताल में शुक्रवार अल सुबह अस्सी साल के बुजुर्ग मरीज ने आत्महत्या कर ली। बुजुर्ग को उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। इसी बीच शुक्रवार सुबह लगभग 4.30 बजे बुजुर्ग अचानक गायब हो गया। जब बुजुर्ग के बेटे और पोते ने सुरक्षा में तैनात गार्ड को सूचना दी तब तक वह गमछे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर चुका था। जिला अस्पताल के मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग की लाश डायलिसिस यूनिट के सामने गमछे के फंदे पर लटकते हुए मिली। जिसके बाद बॉडी को फंदे से उताकर पीएम के लिए भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here